Skip to main content

उत्तराखण्ड की नदियाँ

उत्तराखण्ड की नदियाँ
इस प्रदेश की नदियाँ भारतीय संस्कृति में सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। उत्तराखण्ड अनेक नदियों का उद्गम स्थल है। यहाँ की नदियाँ सिंचाई व जल विद्युत उत्पादन का प्रमुख संसाधन है। इन नदियों के किनारे अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक केन्द्र स्थापित हैं। हिन्दुओं की पवित्र नदी गंगा का उद्गम स्थल मुख्य हिमालय की दक्षिणी श्रेणियाँ हैं। गंगा का प्रारम्भ अलकनन्दा व भागीरथी नदियों से होता है। अलकनन्दा की सहायक नदी धौली, विष्णु गंगा तथा मंदाकिनी है। गंगा नदी, भागीरथी के रूप में गौमुख स्थान से २५ कि॰मी॰ लम्बे गंगोत्री हिमनद से निकलती है। भागीरथी व अलकनन्दा देव प्रयाग संगम करती है जिसके पश्चात वह गंगा के रूप में पहचानी जाती है। यमुना नदी का उद्गम क्षेत्र बन्दरपूँछ के पश्चिमी यमनोत्री हिमनद से है। इस नदी में होन्स, गिरी व आसन मुख्य सहायक हैं। राम गंगा का उद्गम स्थल तकलाकोट के उत्तर पश्चिम में माकचा चुंग हिमनद में मिल जाती है। सोंग नदी देहरादून के दक्षिण पूर्वी भाग में बहती हुई वीरभद्र के पास गंगा नदी में मिल जाती है। इनके अलावा राज्य में काली, रामगंगा, कोसी, गोमती, टोंस, धौली गंगा, गौरीगंगा, पिंडर नयार (पूर्व) पिंडर नयार (पश्चिम) आदि प्रमुख नदियाँ हैं।

Comments

Popular posts from this blog

उत्तराखंड राज्य के प्रतीक चिन्ह

राजकीय चिन्ह :  राज्य के प्रतीक चिन्ह में अशोक स्तम्भ के नीचे तीन पर्वतों की एक श्रृंखला है तथा  उसके नीचे गंगा की लहरें परिकल्पित की गयी है। अशोक की ललाट  नीचे सत्यमेव जयते लिखा गया है। राज्य पुष्प - ब्रह्म कमल  उत्तराखंड के राज्य पुष्प ब्रह्म कमल का वर्णन वेदों  में भी मिलता  है । ब्रह्म कमल नाम की उत्पत्ति  ब्रह्मा जी के नाम से हुयी है ।  इसका वैज्ञानिक नाम सौसूरिया अब्वेलेटा (Saussurea obvallata) है। यह उत्तराखंड में ऊंचाई तथा दुर्गम क्षेत्रों में उगता है। उत्तराखंड के अलावा  यह  कश्मीर और मध्य नेपाल  जाता है।   राज्य पक्षी - मोनाल  मोनाल विश्व के सुन्दरतम पक्षियों में से एक है। इसे  हिमालयी  मोर के नाम से भी जाना जाता है।   इसका वैज्ञानिक नाम लोफोफोरस इम्पीजेनस  (Lophophorus Impejanus) है।  यह नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी भी है। मोनाल को स्थानीया भाषा में ‘मन्याल’ व ‘मुनाल’ भी कहा जाता है। राज्य वृक्ष - बुरांस इसका वैज्ञानिक नाम रोडोडेंडर अर्बोरियम (Rhododendron arborium)  है। ...

उत्तराखण्ड के मण्डल और उत्तराखण्ड के जिले

उत्तराखण्ड के मण्डल और उत्तराखण्ड के जिले उत्तराखण्ड के जिले उत्तराखण्ड में १३ जिले हैं जो दो मण्डलों में समूहित हैं: कुमाऊँ मण्डल और गढ़वाल मण्डल। कुमाऊँ मण्डल के छः जिले हैं: अल्मोड़ा जिला उधम सिंह नगर जिला चम्पावत जिला नैनीताल जिला पिथौरागढ़ जिला बागेश्वर जिला गढ़वाल मण्डल के सात जिले हैं: उत्तरकाशी जिला चमोली गढ़वाल जिला टिहरी गढ़वाल जिला देहरादून जिला पौड़ी गढ़वाल जिला रूद्रप्रयाग जिला हरिद्वार जिला

उत्तराखण्ड के राज्यपाल

 उत्तराखण्ड के राज्यपाल राज्य स्थापना से लेकर अब तक यहाँ पांच राज्यपाल हुए है: सुरजीत सिंह बरनाला सुदर्शन अग्रवाल बी॰ ऍल॰ जोशी मार्गरेट अल्वा अजीज कुरेशी के के पौल