Skip to main content

उत्तराखण्ड का इतिहास

स्कन्द पुराण में हिमालय को पाँच भौगोलिक क्षेत्रों में विभक्त किया गया है:-
खण्डाः पञ्च हिमालयस्य कथिताः नैपालकूमाँचंलौ।
केदारोऽथ जालन्धरोऽथ रूचिर काश्मीर संज्ञोऽन्तिमः॥
अर्थात् हिमालय क्षेत्र में नेपाल, कुर्मांचल (कुमाऊँ), केदारखण्ड (गढ़वाल), जालन्धर (हिमाचल प्रदेश) और सुरम्य कश्मीर पाँच खण्ड है।


पौराणिक ग्रन्थों में कुर्मांचल क्षेत्र मानसखण्ड के नाम से प्रसिद्व था। पौराणिक ग्रन्थों में उत्तरी हिमालय में सिद्ध गन्धर्व, यक्ष, किन्नर जातियों की सृष्टि और इस सृष्टि का राजा कुबेर बताया गया हैं। कुबेर की राजधानी अलकापुरी (बद्रीनाथ से ऊपर) बतायी जाती है। पुराणों के अनुसार राजा कुबेर के राज्य में आश्रम में ऋषि-मुनि तप व साधना करते थे। अंग्रेज़ इतिहासकारों के अनुसार हूण, शक, नाग, खस आदि जातियाँ भी हिमालय क्षेत्र में निवास करती थी। पौराणिक ग्रन्थों में केदार खण्ड व मानस खण्ड के नाम से इस क्षेत्र का व्यापक उल्लेख है। इस क्षेत्र को देवभूमि व तपोभूमि माना गया है।

मानस खण्ड का कुर्मांचल व कुमाऊँ नाम चन्द राजाओं के शासन काल में प्रचलित हुआ। कुर्मांचल पर चन्द राजाओं का शासन कत्यूरियों के बाद प्रारम्भ होकर सन् १७९० तक रहा। सन् 1790 में नेपाल की गोरखा सेना ने कुमाऊँ पर आक्रमण कर कुमाऊँ राज्य को अपने आधीन कर लिया। गोरखाओं का कुमाऊँ पर सन् 1790 से 1815 तक शासन रहा। सन् 1815 में अंग्रेंजो से अन्तिम बार परास्त होने के उपरान्त गोरखा सेना नेपाल वापस चली गयी किन्तु अंग्रेजों ने कुमाऊँ का शासन चन्द राजाओं को न देकर ईस्ट इण्डिया कम्पनी के अधीन कर दिया। इस प्रकार कुमाऊँ पर अंग्रेजो का शासन 1815 से आरम्भ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

उत्तराखंड राज्य के प्रतीक चिन्ह

राजकीय चिन्ह :  राज्य के प्रतीक चिन्ह में अशोक स्तम्भ के नीचे तीन पर्वतों की एक श्रृंखला है तथा  उसके नीचे गंगा की लहरें परिकल्पित की गयी है। अशोक की ललाट  नीचे सत्यमेव जयते लिखा गया है। राज्य पुष्प - ब्रह्म कमल  उत्तराखंड के राज्य पुष्प ब्रह्म कमल का वर्णन वेदों  में भी मिलता  है । ब्रह्म कमल नाम की उत्पत्ति  ब्रह्मा जी के नाम से हुयी है ।  इसका वैज्ञानिक नाम सौसूरिया अब्वेलेटा (Saussurea obvallata) है। यह उत्तराखंड में ऊंचाई तथा दुर्गम क्षेत्रों में उगता है। उत्तराखंड के अलावा  यह  कश्मीर और मध्य नेपाल  जाता है।   राज्य पक्षी - मोनाल  मोनाल विश्व के सुन्दरतम पक्षियों में से एक है। इसे  हिमालयी  मोर के नाम से भी जाना जाता है।   इसका वैज्ञानिक नाम लोफोफोरस इम्पीजेनस  (Lophophorus Impejanus) है।  यह नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी भी है। मोनाल को स्थानीया भाषा में ‘मन्याल’ व ‘मुनाल’ भी कहा जाता है। राज्य वृक्ष - बुरांस इसका वैज्ञानिक नाम रोडोडेंडर अर्बोरियम (Rhododendron arborium)  है। ...

उत्तराखण्ड के मण्डल और उत्तराखण्ड के जिले

उत्तराखण्ड के मण्डल और उत्तराखण्ड के जिले उत्तराखण्ड के जिले उत्तराखण्ड में १३ जिले हैं जो दो मण्डलों में समूहित हैं: कुमाऊँ मण्डल और गढ़वाल मण्डल। कुमाऊँ मण्डल के छः जिले हैं: अल्मोड़ा जिला उधम सिंह नगर जिला चम्पावत जिला नैनीताल जिला पिथौरागढ़ जिला बागेश्वर जिला गढ़वाल मण्डल के सात जिले हैं: उत्तरकाशी जिला चमोली गढ़वाल जिला टिहरी गढ़वाल जिला देहरादून जिला पौड़ी गढ़वाल जिला रूद्रप्रयाग जिला हरिद्वार जिला

उत्तराखण्ड के राज्यपाल

 उत्तराखण्ड के राज्यपाल राज्य स्थापना से लेकर अब तक यहाँ पांच राज्यपाल हुए है: सुरजीत सिंह बरनाला सुदर्शन अग्रवाल बी॰ ऍल॰ जोशी मार्गरेट अल्वा अजीज कुरेशी के के पौल